पत्नी पर किया शक और पार कर दीं हैवानियत की हदें… हिरासत में आरोपी पति!

Images (7)

स्वतंत्र बोल
गरियाबंद 22 सितम्बर 2026 :
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहीडीह गांव में चरित्र शंका को लेकर पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात आरोपी पति राम कुमार ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी 32 वर्षीया पत्नी मोनिका की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जरहीडीह गांव निवासी राम कुमार का बीती रात अपनी पत्नी मोनिका के साथ चरित्र संदेह को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोपी ने आपा खो दिया।

ad

बेल्ट से लगातार करता रहा हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी राम कुमार ने बेल्ट निकालकर पत्नी मोनिका पर हमला कर दिया। उसने मोनिका की बेल्ट से तब तक बेरहमी से पिटाई की, जब तक कि उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शोभा थाना पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति राम कुमार को हिरासत में ले लिया।

youtube

पुलिस जांच में जुटी, वैधानिक कार्रवाई शुरू

शोभा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़ी परिस्थितियों और विवाद की वजहों की गहराई से जांच कर रही है।