दिवाली के अगले दिन दिल्ली में सबसे खराब हवा कहां? सामने आए आंकड़े

6af12d2c2dae5 delhi pollution delhi aqi today 091715475 16x9

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 9 नवंबर 2026:
दिवाली के अगले दिन सोमवार सुबह दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई। रविवार को जमकर पटाखे जलाए जाने के बाद राजधानी के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। सुबह कई जगहों पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 368 दर्ज किया गया। वहीं, 15 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंच गया।

ad

सोनिया विहार और बुराड़ी में सबसे ज्यादा प्रदूषण

CPCB के मुताबिक, दिल्ली के सोनिया विहार और बुराड़ी क्रॉसिंग में सबसे ज्यादा 441 AQI दर्ज किया गया। इसके बाद विवेक विहार में 437, DTU में 434 और जहांगीरपुरी तथा नॉर्थ कैंपस में 433 AQI रिकॉर्ड किया गया। रोहिणी में AQI 430 और बवाना में 424 रहा। वहीं चांदनी चौक और पटपड़गंज में 418, मुंडका में 417 और पंजाबी बाग में 409 AQI दर्ज किया गया।

youtube

इन इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर ज्यादा

दिल्ली के ITO में AQI 407 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 402 दर्ज किया गया। इसके अलावा लोधी रोड में 370, मंदिर मार्ग में 369, नरेला में 379, वजीरपुर में 365 और आरके पुरम में 364 AQI रिकॉर्ड किया गया। CPCB के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के दौरान दिल्ली के 54 मॉनिटरिंग स्टेशनों के डेटा उपलब्ध थे। इनमें से 15 स्टेशनों पर AQI 400 से ज्यादा रहा। दिवाली के बाद राजधानी में धुंध और प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है।