स्टेशन चौक पर चल रहा था काला खेल: सेंट्रल जीएसटी की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री!

Gutkha

स्वतंत्र बोल
दुर्ग 20 सितम्बर 2026
सेंट्रल जीएसटी की टीम ने दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित स्टेशन चौक में कार्रवाई कर एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से नकली गुटखा बनाने की दो मशीनें और 30 बोरा अवैध गुटखा जब्त किया है। कार्रवाई के बाद जब्त मशीन और सामग्री को रायपुर ले जाया गया है। नगपुरा क्षेत्र में भी जीएसटी टीम ने इसी तरह की फैक्ट्री में कार्रवाई की है।

ad

तीन गाड़ियों में पहुंची जीएसटी की टीम

जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी की टीम तीन गाड़ियों में कुम्हारी के स्टेशन चौक स्थित फैक्ट्री पहुंची। यहां टीम ने जांच और कार्रवाई की। इस दौरान नकली गुटखा बनाने में इस्तेमाल की जा रही दो मशीनें और 30 बोरा अवैध गुटखा मिला।टीम ने मौके से मिली मशीनों और सामग्री को जब्त कर लिया। इसके बाद जब्त सामान को रायपुर के लिए रवाना किया गया।

youtube

इसके बाद नकली गुटखा और जीएसटी विभाग को धोखे में रखकर किए जा रहे अवैध कारोबार को लेकर सेंट्रल जीएसटी की नजर बनी हुई थी। इसी क्रम में स्टेशन रोड स्थित नए स्थान पर छापेमारी की गई।

नगपुरा में भी फैक्ट्री पर कार्रवाई

कुम्हारी के अलावा नगपुरा क्षेत्र में भी जीएसटी टीम ने इसी तरह एक फैक्ट्री में कार्रवाई की है। दोनों स्थानों पर हुई कार्रवाई को लेकर सेंट्रल जीएसटी की जांच आगे जारी है। इस मामले में विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।