थाली में परोसा जा रहा था ‘नकली पनीर’! फूड डिपार्टमेंट के छापे में खुली पोल, 3 जगहों से सैंपल जब्त

White paneer

स्वतंत्र बोल
धमतरी 26 सितम्बर 2026। शहर में नकली पनीर (Analogue Paneer) के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शनिवार को विभाग की टीम ने जिंजर कैफे, श्री कृष्णा डेयरी और श्री सखी कैफे में जांच की। इस दौरान तीनों प्रतिष्ठानों से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, गंभीर अस्वच्छता मिलने पर श्री सखी कैफे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

ad

तीन प्रतिष्ठानों से पनीर के सैंपल लिए

खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान जिंजर कैफे, श्री कृष्णा डेयरी और श्री सखी कैफे से पनीर के नमूने लिए गए। विभाग ने इन सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है।

youtube

पनीर की गुणवत्ता को लेकर चल रहे इस अभियान के तहत डेयरी, होटल, रेस्टोरेंट और कैफे की जांच की जा रही है। संदिग्ध पनीर मिलने पर उसके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

गंदगी मिलने पर सखी कैफे का लाइसेंस निलंबित

जांच के दौरान श्री सखी कैफे में गंभीर अस्वच्छता मिली। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कैफे का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया।