स्वतंत्र बोल
रायपुर 5 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य वित्त सेवा संवर्ग के कई अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस तबादला सूची में संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक (वित्त) स्तर के तमाम अधिकारी शामिल हैं। वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 नवंबर 2026 को यह स्थानांतरण संबंधी आदेश दर्ज किया गया है।
विभिन्न स्तर के अधिकारी शामिल
जारी किए गए आदेश के अनुसार, इस प्रशासनिक फेरबदल में राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संवर्गों के अधिकारियों की नई पदस्थापना से जुड़े निर्देश भी शामिल हैं। वित्त विभाग द्वारा वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसके बाद संबंधित कार्यालयों में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
04-11-2026-2-1339522-563604-11-2026-2-1339522-5636673673


