रायगढ़। 5 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑर्डर के बाद जब माल दुकान में पहुंचा और एक ट्रक पुट्टी बैग को खाली करा लिया गया, लेकिन दुकानदार ने पुट्टी बैग पहुंचने से इनकार कर दिया। जिसके बाद जेके पुट्टी के डीलर ने दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बोइरदादर रोड निवासी रितेश गोयल (37) साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह बोइरदादर रोड पर शिवम हार्डवेयर के नाम से दुकान का संचालन करते हैं और जेके पेंट और पुट्टी के अधिकृत डीलर हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
9 नवंबर 2024 को सारंगढ़ जिले के सतीश ट्रेडर्स के सेल्समेन देव कुमार डनसेना को 30 टन पुट्टी का ऑर्डर दिया था। जिसके बाद सेल्समेन ने रायगढ़ के डीलर रितेश को फोन के माध्यम से पुट्टी वहां भेजने की बात कही। रितेश ने सतीश ट्रेडर्स के संचालक से ऑर्डर कंफर्म किया। इसके बाद रितेश ने बिलासपुर में जेके कंपनी के अधिकारी अंकुर पांडेय के माध्यम से 756 बैग पुट्टी ऑर्डर कटनी मध्य प्रदेश में दिया। जहां से एक ट्रक 756 बैग पुट्टी की राशि 5 लाख 43 हजार, 375 रुपए जमा करने के बाद कटनी से पुट्टी बैग सतीश ट्रेडर्स में भेजा गया।
