स्वतंत्र बोल
रायपुर 26 जुलाई 2025: आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने के बाद उन्होंने शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से रायपुर की सेंट्रल जेल में मुलाकात की।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस दौरान सचिन पायलट करीब 20 मिनट तक रायपुर की सेंट्रल जेल में रुक रहे। सेंट्रल जेल से निकलने के बाद सचिन पायलट ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। जिस दरमियांन पत्रकारों ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बारे में सवाल किया तो प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमारी पार्टी न्यायिक लड़ाई लड़ेगी पायलट ने आगे कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी दलों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

ED की कार्यवाही पर क्या बोले पायलट
ED के कार्रवाई के सवाल पर पायलट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल विरोधी दलों को दबाने के लिए कर रही है। 10 साल में किसी बीजेपी नेता के विरुद्ध किसी केंद्रीय जांच एजेंसी ने जांच नहीं की है। केंद्रीय जांच की एजेंसी केवल विरोधियों को डराने का काम कर रही है। साथ में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश की एजेंसी का दुरुपयोग करते रहते हैं। ED, CBI और EOW का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को डराने का काम किया जा रहा लेकिन हम डरने वाले नहीं है।
राजीव भवन में विशेष चर्चा
रायपुर की सेंट्रल जेल से निकलने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे जहां पर उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक खास चर्चा की।

