CM साय ने RADA Auto Expo 2025 का किया उद्घाटन

CM साय ने RADA Auto Expo 2025 का किया उद्घाटन

स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो 2025 (RADA Auto Expo 2025) का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि अविभाजित मध्यप्रदेश में मुझे दो बार विधायक रहने का मौका मिला, इस दौरान मैंने 8 साल की विधायकी मोटरसाइकिल में की. लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा सब कुछ मोटरसाइकिल में ही किया. तब से अब तक बहुत परिवर्तन हो गया है.