स्वतंत्र बोल
रायपुर 30 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को जांच एजेंसियों ने कई ठिकानों पर दबिश दी। राजधानी रायपुर में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने अनवर ढेबर के घर छापा मारा। रायपुर में तीन से चार स्थानों पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में भी टीमें जांच कर रही हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC), कोल और शराब घोटाले से जुड़े मामलों में की जा रही है। इन मामलों में EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीमें अलग-अलग जिलों में जांच कर रही हैं।
VIP स्टेट में कारोबारी के घर पहुंची EOW
रायपुर के VIP स्टेट में रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन शर्मा के घर भी EOW की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले से जुड़ी है। टीम घर में दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की जांच कर रही है। हालांकि, इस कार्रवाई में अब तक क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बिलासपुर और राजनांदगांव में भी जांच
रायपुर के अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में EOW की टीमों के दबिश देने की जानकारी है। ये कार्रवाई CGMSC और कोल मामले से संबंधित बताई जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर टीमें दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल एजेंसियों की ओर से कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छापों का पूरा दायरा और बरामद दस्तावेजों या अन्य सामग्री की जानकारी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


