स्वतंत्र बोल
रायपुर 30 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण कई क्षेत्रों में फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित इलाकों में तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नुकसान का आकलन जल्द पूरा किया जाए और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को RBC 6-4 के तहत सहायता राशि दी जाए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित किसानों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल नुकसान के सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
नुकसान का जल्द आकलन करने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन किया जाए। सर्वे के आधार पर RBC 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
सर्वे से सहायता वितरण तक नहीं हो देरी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया तय समय पर पूरी हो। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि प्रभावित किसानों को राहत पाने में किसी तरह की परेशानी न हो और सहायता राशि समय पर मिल सके।


