VSK एप पर हाजिरी नहीं लगाना पड़ा भारी? इस जिले के 33 शिक्षक-कर्मियों को नोटिस

Teacher using smartphone attenda…

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 19 अक्टूबर 2026: बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूलों में वीएसके (VSK) एप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले 33 शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने संबंधित कर्मचारियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी है। साथ ही 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ad

विभागीय समीक्षा में सामने आया कि जिले के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पदस्थ कई शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से वीएसके एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे थे। कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी सामने आई है। निर्देशों के पालन में लापरवाही को देखते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

youtube

बिलासपुर के किन 33 शिक्षक-कर्मचारियों को मिला नोटिस?

डीपीआई की ओर से भेजी गई सूची में शिक्षक, प्रधान पाठक और गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल हैं। ये कर्मचारी बिल्हा, तखतपुर, कोटा और मस्तूरी क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पदस्थ हैं।

सूची में शामिल नाम और पदस्थापना इस प्रकार हैं:

  • रामगोपाल मरावी, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हाई स्कूल चिंगराजपारा, बिल्हा
  • सुनीता देवांगन, गैर-शिक्षण कर्मचारी, पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा, तखतपुर
  • पुरुषोत्तम कुमार चंद्रा, शिक्षक, प्राथमिक शाला टिकरीपारा, कोटा
  • शांतनु कुमार मेश्राम, शिक्षक, प्राथमिक शाला पोंडी, कोटा
  • रणजीत कुमार बैगा, शिक्षक, प्राथमिक शाला लमनाझर, कोटा
  • प्रकाश चंद्र दुबे, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला निगरबंद, तखतपुर
  • संतोष भारद्वाज, शिक्षक, प्राथमिक शाला बैगापारा डिंडोल, कोटा
  • प्रमिला मगात सूर्या, शिक्षक, प्राथमिक शाला चिलहाटी, मस्तूरी
  • रामपाल देव खाटकर, शिक्षक, हाई स्कूल उरतुम, बिल्हा
  • दिनेश कुमार जायसवाल, शिक्षक, स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बिल्हा
  • भोजराज सिंह, शिक्षक, प्राथमिक शाला तुमराबरा, कोटा
  • शशीभूषण सिंह, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला कन्या खम्हरिया, मस्तूरी
  • वंदना कश्यप, शिक्षक, प्राथमिक शाला रामहेपुर बैगापारा, तखतपुर
  • संतोष कुमार बंजारे, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला परसापानी, कोटा
  • गौरव निर्णयाक, शिक्षक, प्राथमिक शाला फाधा, बिल्हा
  • खोरबहरा राम साहू, गैर-शिक्षण कर्मचारी, पूर्व माध्यमिक शाला भादम, तखतपुर
  • उमेद राम सूर्यवंशी, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हायर सेकेंडरी स्कूल कर्मा, बिल्हा
  • शिव कुमार यादव, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हायर सेकेंडरी स्कूल डगानिया, बिल्हा
  • सुनील कुमार बंजारे, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हायर सेकेंडरी स्कूल नेवरा, तखतपुर
  • अनिल कुमार शर्मा, गैर-शिक्षण कर्मचारी, पूर्व माध्यमिक शाला बॉयज फिरंगीपारा, कोटा
  • नन्दू राम निषाद, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज बेलगहना, कोटा
  • सुरेश कुमार दिनकर, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हाई स्कूल झालमाला, मस्तूरी
  • रामावतार द्विवेदी, शिक्षक, प्राथमिक शाला अमतरा, बिल्हा
  • संतराम बैगा, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हायर सेकेंडरी स्कूल शिवतराई, कोटा
  • छवि प्रधान, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हाई स्कूल कर्रा, कोटा
  • रवि सिंह ठाकुर, शिक्षक, प्राथमिक शाला चाकरभेढ़ा, मस्तूरी
  • शिवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, गैर-शिक्षण कर्मचारी, हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज बेलगहना, कोटा
  • उषा यादव, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा, तखतपुर
  • कैलाश कुमार जायसवाल, शिक्षक, प्राथमिक शाला ढंघावा, मस्तूरी
  • अरविंद कुमार सागर, गैर-शिक्षण कर्मचारी, पूर्व माध्यमिक शाला नगोई, तखतपुर
  • मीनाक्षी दुबे, शिक्षक, हायर सेकेंडरी स्कूल जांजी, मस्तूरी
  • भावना चौहिकर, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला घुरू, तखतपुर
  • दीपक कुमार मिंज, शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी, मस्तूरी

VSK एप पर ऑनलाइन हाजिरी क्यों अनिवार्य है?

स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों की निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए वीएसके एप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया है।

विभागीय निर्देशों के बावजूद उपस्थिति दर्ज नहीं कराने को गंभीर लापरवाही माना गया है। अब संबंधित कर्मचारियों के जवाब और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 दिन में जांच पूरी कर भेजनी होगी रिपोर्ट

लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षक-कर्मचारियों के विरुद्ध जांच करने और आरोप पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 15 दिन की समय-सीमा तय की गई है।

विभागीय पत्र में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 एवं 7 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई का उल्लेख है। जांच रिपोर्ट संचालनालय को भेजे जाने के बाद नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

जवाब मिलने के बाद शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय के अनुसार, वीएसके एप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षक-कर्मचारियों की सूची डीपीआई से मिली है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के जवाब मिलने के बाद पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।