स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में कार्यरत राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत लंबे समय से सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) पुल में पदस्थापना का इंतजार कर रहे मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।
मंत्रालय स्तर पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल
राज्य शासन द्वारा किए गए इस तबादले में शामिल तीनों अधिकारी पूर्व में मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। प्रशासनिक कसावट के तहत शासन ने यह फेरबदल किया है।
जीएडी पुल से मिली नई जिम्मेदारी
इस आदेश में सबसे प्रमुख नाम मनीष मिश्रा का है। वे लंबे समय से जीएडी पुल में पदस्थापना के इंतजार में थे। नए आदेश के तहत अब उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



