मासूम ने खुद को छुड़ाया और भागी, फिर खुला पूरा मामला

स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 सितंबर 2026 ।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी युवक सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भाग निकली और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ad

बच्ची ने खुद को छुड़ाया

मिली जानकारी के अनुसार, सुलेमान कुरैशी ने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने आरोपी के चंगुल से निकलने के लिए संघर्ष किया। इसके बाद वह वहां से भाग निकली। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर टिकरापारा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

youtube

शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।