स्वतंत्र बोल
रायपुर 10 अक्टूबर 2025. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद् की बैठक में धान खरीदी सहित अन्य विषयो पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसके अनुसार धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होगी, इस वर्ष सरकार 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। दूसरे राज्यो से धान की आवक रोकने चौकस व्यवस्था रहेगी। धान खरीदी में किसानो को 6 से 7 दिनों के भीतर भुगतान होगा। इस साल धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारम्भ होकर 31 जुलाई तक होगा, किसानो को टोकन तुहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन मिलेगा।
नए प्रशासनिक मुखिया आईएएस विकासशील गुप्ता, 30 सितंबर को लेंगे चार्ज


