कैब बुकिंग से पहले नहीं ले सकेंगे एडवांस टिप, सरकार के एक फैसले से मची खलबली, जानें

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 17 सितंबर 2026:
केंद्र सरकार ने ओला, उबर और रैपिडो जैसी कैब एग्रीगेटर कंपनियों को बड़ा झटका दिया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने सभी कैब एग्रीगेटर्स को राइड बुकिंग से पहले ली जाने वाली ‘एडवांस टिप’ की सुविधा तुरंत बंद करने का कड़ा निर्देश दिया है। सरकार के इस फैसले से कैब बुकिंग के दौरान उपभोक्ताओं से पहले ही टिप मांगे जाने की प्रक्रिया पर रोक लग जाएगी।

ad

राइड बुकिंग से पहले टिप लेने पर कड़ा आदेश

उपभोक्ता संरक्षण के तहत कार्रवाई करते हुए केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय और CCPA ने सभी कैब एग्रीगेटर्स के लिए यह सख्त निर्देश जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राइड बुक करने से पहले ग्राहकों से एडवांस टिप लेना सही नहीं है, इसलिए इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।इस नए निर्देश के बाद ओला, उबर और रैपिडो समेत सभी कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म्स को अपने सिस्टम से राइड बुकिंग से पहले ली जाने वाली ‘एडवांस टिप’ का विकल्प हटाना होगा।

youtube