10 नगर निगमों में बीजेपी ने की चुनाव संचालकों की नियुक्ति, बृजमोहन और राजेश मूणत को मिला रायपुर का प्रभार…
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
धमतरी, 28 जनवरी 2025: नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अलग-अलग निकायों के लिए चुनाव संचालक, सह संचालक और समन्वयकों की नियुक्ति की है. इसमें रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ विधायक राजेश मूणत को सौंपी गई है.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की ओर से की गई नियुक्ति में रायपुर निगम के लिए चंद्रशेखर साहू, सच्चिदानंद उपासने और श्रीचंद सुंदरानी को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा बिलासपुर नगर निगम के लिए विधायक अमर अग्रवाल को संचालक और विधायक धर्मजीत सिंह को सह-संचालक के साथ रामदेव कुमावत और किशोर राय को समन्वयक नियुक्त किया है.
इसी तरह दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम के लिए संयोजक-सहसंयोजक और समन्वक नियुक्त किया गया है.


हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।