मां के रीवा जाते ही बंद मकान में चोरी: पुलिस जांच में खुला निलंबित आरक्षक बेटे का यह सच

Police arrest three for burglary

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 6 अक्टूबर 2026:
सकरी थाना क्षेत्र के सागरदीप कॉलोनी उसलापुर में घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने निलंबित आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके बेटे आशीष मिश्रा से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद चोरी के मामले में आशीष और उसके दो साथियों की भूमिका सामने आई। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

ad

मामला सागरदीप कॉलोनी उसलापुर का है। यहां बिन्दावती मिश्रा अपने बेटे आशीष मिश्रा के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले वह किसी काम से रीवा गई थीं। इस दौरान घर पर उनका बेटा अकेला था।बिन्दावती मिश्रा के वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

youtube

मां को बेटे पर हुआ शक

चोरी के बाद बिन्दावती मिश्रा को अपने बेटे पर शक हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आशीष मिश्रा से पूछताछ शुरू की। पूछताछ आगे बढ़ने पर चोरी से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार, आशीष मिश्रा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की थी। आरोप है कि तीनों ने घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार की। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया।

तीनों गिरफ्तार, जेवर और नगदी बरामद

सकरी पुलिस ने निलंबित आरक्षक आशीष मिश्रा के अलावा सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना और अनुराग चौधरी उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक भी जब्त की है। इसका नंबर CG 10 AZ 5100 है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।