हाथ में डंडा, चप्पल से हमला… मंदार पर्वत पर लड़की को घेरकर मनचलों की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल

Untitled

बांका 25 सितंबर 2026: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच बांका जिले के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल मंदार पर्वत परिसर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मंदार पर्वत घूमना-फिरना करने आई एक लड़की और उसके साथियों को 3 से 4 मनचले युवकों ने घेरकर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बौंसी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में स्थानीय दुकानदारों से इस घटना की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने स्वलिखित बयान के आधार पर 6 से 7 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ad

डंडा-चप्पल लेकर लड़की को घेरा, बीच-बचाव करने आए साथियों को भी पीटा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 3 से 4 मनचले युवक मंदार पर्वत परिसर में लड़की को घेरकर डरा-धमका रहे हैं। आरोपी लड़कों के हाथों में डंडा और चप्पल हैं, और वे जबरन पीड़िता का हाथ पकड़कर खींचते हुए उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो में पीड़ित लड़की बेहद डरी-सहमी नजर आ रही है। जब उसके साथ मौजूद 1-2 अन्य युवकों ने मनचलों को रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की।

youtube

करीब अप्रैल महीने की बताई जा रही घटना, बौंसी थानाध्यक्ष ने खुद संभाली जांच

वीडियो के वायरल होते ही बांका पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बौंसी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा सिपाही गोविंदा कुमार, सिपाही रामभज्जू शर्मा और गृहरक्षक वाल्मीकि कुमार पंडित के साथ खुद मंदार पर्वत पहुंचे और स्थल की जांच की। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना करीब अप्रैल महीने की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष के स्वलिखित बयान पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस वायरल वीडियो के जरिए मनचलों और पीड़ित लड़की की पहचान में जुटी है।

जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका का मामला, हालिया घटनाओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिहार में हाल के दिनों में युवतियों से बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले जमुई के मड़वा पहाड़ी पर छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। वहीं, समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम क्षेत्र में लड़की से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मनचलों को जेल भेजा है। अब देखना होगा कि बांका पुलिस मंदार पर्वत पर दबंगई करने वाले आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है।