स्वतंत्र बोल
बालोद 25 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 25 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी। बारिश के कारण छात्रों को होने वाली असुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
25 सितंबर की परीक्षाएं अब 28 सितंबर को होंगी
स्कूलों में छुट्टी के साथ ही परीक्षाओं की नई तारीख को लेकर भी आदेश में स्थिति स्पष्ट की गई है। 25 सितंबर को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं अब 28 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने साफ किया है कि 28 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगी, जिसमें समय को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
छात्र सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने छात्र हित में यह कदम उठाया है। आदेश के तहत 25 सितंबर को जिले के किसी भी सरकारी या निजी स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां और परीक्षाएं संचालित नहीं होंगी।


