स्वतंत्र बोल
असम,12 मई 2026:असम की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखा जाने जा रहा है। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचने वाले हैं। इसी के साथ वह असम के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन जाएंगे, जो लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता संभालेंगे।
Happy to announce that the following four colleagues of mine will take oath as Ministers tomorrow along with me in the august presence of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji –
Shri Rameswar Teli
Shri Atul Bora
Shri Charan Boro
Smt. Ajanta NeogI am also happy to share…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 11, 2026
गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में होने वाला यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए की ताकत दिखाने वाला बड़ा मंच माना जा रहा है। समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, जबकि राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे हिमंता बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
A warm welcome to Adarniya @narendramodi ji to Assam.
His visit marks a momentous occasion in Assam's history as the State will witness the beginning of the third consecutive term of a BJP-NDA Govt.
We look forward to his continued blessings and guidance 🙏 #BJPAssamHattrick pic.twitter.com/rUbVygha29
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 11, 2026
हिमंता के साथ चार और नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो के नाम शामिल हैं। इन चेहरों को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है, क्योंकि ये नेता असम की जातीय, क्षेत्रीय और गठबंधन राजनीति में बेहद अहम माने जाते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत केंद्र सरकार के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।
समारोह में कई बड़े उद्योगपति, विदेशी राजदूत, वैष्णव मठों के प्रमुख और हजारों बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि एनडीए से बाहर के कुछ नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, जिनमें मिजोरम के मुख्यमंत्री का नाम भी शामिल है।
Honoured to welcome Adarniya Raksha Mantri Shri @rajnathsingh ji as he landed in Guwahati to be a part of the historic occasion of the swearing in of Assam's third consecutive BJP Govt.#AssamBJPHattrick pic.twitter.com/8WcVwgFllU
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 11, 2026
राजनीतिक तौर पर सबसे ज्यादा चर्चा जिन नेताओं की हो रही है, उनमें केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, चिराग पासवान, ललन सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक के कई बड़े चेहरे इस शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
इस बीच बीजेपी नेता रणजीत दास को असम विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाए जाने का भी ऐलान कर दिया गया है। खुद हिमंता सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने अकेले 82 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटों पर कब्जा जमाया।
अब पूरे देश की नजर गुवाहाटी पर टिकी है, जहां आज सिर्फ सरकार का गठन नहीं होगा, बल्कि पूर्वोत्तर की राजनीति में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव का भी बड़ा संदेश दिया जाएगा।


