5-स्टार रेटिंग के साथ XEV 9S ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए कितने मिले अंक

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 17 नवंबर 2026:
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे Bharat NCAP से 5 स्टार मिले हैं। इसने अब तक टेस्ट की गई 7-सीटर कारों में सबसे ज्यादा 76.15 अंक हासिल किए हैं। क्रैश टेस्ट में XEV 9S को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 31.15 अंक मिले। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 45 अंक हासिल हुए। दोनों कैटेगरी में इसका कुल स्कोर 76.15 रहा।

ad

XUV 7XO और इनोवा हाइक्रॉस से आगे निकली XEV 9S

Bharat NCAP में टेस्ट की गई 7-सीटर कारों के स्कोर की तुलना करें तो XEV 9S पहले स्थान पर है। इसके बाद महिंद्रा की XUV 7XO को 75.73 अंक मिले हैं। दोनों के स्कोर में 0.42 अंक का अंतर है। इस सूची में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को 75.47, मारुति इनविक्टो को 75.43 और टाटा सफारी को 74.62 अंक मिले हैं। हालांकि, सभी टेस्ट की गई कारों की संयुक्त रैंकिंग में XEV 9S छठे स्थान पर है। इस सूची में महिंद्रा XEV 9e और टाटा हैरियर EV 77-77 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। महिंद्रा BE 6 को 76.97, किआ सेल्टोस को 76.70 और टाटा पंच EV को 76.46 अंक मिले हैं।

youtube

महिंद्रा की तीसरी इलेक्ट्रिक SUV को मिले 5 स्टार

XEV 9S महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई तीसरी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले इसी प्लेटफॉर्म पर बनी महिंद्रा XEV 9e और BE 6 भी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार हासिल कर चुकी हैं। महिंद्रा ने नवंबर 2025 में XEV 9S को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये रखी गई थी। यह SUV 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है।

वेरिएंट के हिसाब से मिलते हैं 6 या 7 एयरबैग

महिंद्रा XEV 9S में वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Pack One Above और Pack Two Above में 6 एयरबैग मिलते हैं। वहीं, Pack Three और Pack Three Above में ड्राइवर के लिए नी एयरबैग भी दिया गया है। इससे एयरबैग की संख्या बढ़कर 7 हो जाती है। इसके टॉप वेरिएंट में Level 2+ ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। इसमें 5 रडार और एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। Pack Three Above वेरिएंट में Eyedentity ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और Secure360 फीचर भी मिलता है। Secure360 की मदद से कार की लाइव निगरानी और रिकॉर्डिंग की जा सकती है।