Breaking :छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA बढ़ा, अब खाते में कितना आएगा?

Mantralaya 2

स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब इन अधिकारियों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत की दर से DA मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

ad

केंद्र के आदेश के बाद राज्य सरकार का फैसला

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया था। इसके बाद अखिल भारतीय सेवाएं (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के तहत छत्तीसगढ़ में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों के लिए भी संशोधित दर मंजूर की गई है।

youtube

1 जुलाई से नकद मिलेगा बढ़ा हुआ DA

आदेश के अनुसार, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जुलाई 2026 से नकद किया जाएगा। इसकी गणना वेतन मैट्रिक्स में संबंधित स्तर के तहत आहरित वेतन के आधार पर होगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को महंगाई भत्ते की बकाया राशि यानी एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी के नाम अलग से व्यक्तिगत प्राधिकार पत्र जारी करने की जरूरत नहीं होगी। आदेश के अनुसार, वेतन पर्चियों को ही भुगतान के लिए प्राधिकृत माना जाएगा।

Image 2026 11 17T162345.548