स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 जनवरी 2025. राज्य सरकार ने दो पुलिस अधिकारियो का तबादला किया है। एडिशनल एसपी दुर्ग वेदव्रत सिरमौर को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल पर्यटन में महाप्रबंधक बनाया गया है तो एडिशनल एसपी एसआईए कृष्णा कुमार पटेल को परिवहन विभाग में डिप्टी ट्रासंपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। पर्यटन मंडल में पहली बार किसी पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। वेदव्रत सिरमौर भूपेश बघेल सरकार में परिवहन विभाग में जॉइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर रहे है।



