उपमुख्यमंत्री साव की बड़ी कार्यवाही- ईई, एसडीओ, सब इंजीनियर समेत पांच सस्पेंड.. घटिया सड़क बनाने वाले तीन अधिकारियो पर गैर जमानती धाराओं में होगा FIR

स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 जनवरी 2025.  उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के विभागीय मंत्री अरुण साव ने बड़ी कार्यवाही की है। मंत्री के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने वाले आठ अधिकारियो को निलंबित किया है।

राजधानी के मोवा ओवरब्रिज में गुणवत्ताहीन मरम्मत करने पर कार्यपालन अभियंता विवेक शुक्ला, एसडीओ रोशन साहू, सब इंजीनियर देवव्रत यमराज, तन्मय गुप्ता और राजीव मिश्रा को निलंबित किया है। लोक निर्माण विभाग में अब तक की बड़ी कार्यवाही है, जिसमे ईई एसडीओ सहित तीन इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है। मोवा ओवरब्रिज में सड़क मरम्मत कार्य में गुणवत्ता अनदेखी किया गया था, डामर और बजरी घण्टे भर में उखड गई थी। 10 जनवरी को निरिक्षण में पहुंचे मंत्री अरुण साव ने जमकर नाराजगी जताते हुए तीन दिनों में जाँच रिपोर्ट माँगा था। जिसके बाद सभी जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्यवाही की गई है।

उधर बस्तर संभाग में नेलसनार- कोडोली – निरतुर -गांगपुर सड़क मार्ग में भ्रष्टाचार उजागर होने पर तत्कालीन कार्यपालन अभियंता बीएल ध्रुव, एसडीओ आरके सिन्हा और सब इंजिनियर जीएस कोडोपी सहित संबंधित अधिकारियो पर गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज करने निर्देशित किया है। यह वही सड़क है जिसके निर्माण ठेका सुरेश चंद्राकर को दिया गया था, और उसके भ्रष्टाचार को उजागर करने पर बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की ह्त्या की गई थी।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आवास मेला में हितग्राहियों को सौंपी नवनिर्मित आवास की चाबी