हादसा या सोची-समझी साजिश? छत से गिरी नहीं… गिराई गई थी लाश! नोएडा कांड में रातभर की खौफनाक कहानी ने खोले राज

स्वतंत्र बोल
नोएडा,07 मई 2026: छत से गिरकर मेरठ के युवक पुनीत की मौत और उसकी महिला मित्र के गंभीर रूप से घायल होने का मामला अब एक बड़े खुलासे के बाद पूरी तरह पलट गया है। शुरुआती जांच में जिसे हादसा माना जा रहा था, अब पुलिस के अनुसार वह एक सुनियोजित हत्या का मामला है।

ad

जांच में सामने आया है कि मकान मालिक Noida rooftop murder case में पुनीत की मौत किसी दुर्घटना से नहीं, बल्कि हिंसक हमले के बाद हुई।

youtube

आरोप है कि मकान मालिक हितेश राणा ने पहले पुनीत और उसकी महिला मित्र विद्या को हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें छत से धक्का दे दिया, जिससे पुनीत की मौत हो गई और विद्या गंभीर रूप से घायल हो गई।

मामले की जड़ में मकान मालिक की पत्नी और मृतक के बीच कथित संबंध बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी चंचल और पुनीत कॉलेज के समय से परिचित थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और फिर एक ‘माफी के बहाने’ मुलाकात का जाल बिछाया गया।

परिजनों के अनुसार, पुनीत और उसकी दोस्त को पहले मकान पर बुलाया गया, फिर वहां उन्हें बंधक बनाकर पूरी रात प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पीड़ित ने माफी भी मांगी और अपना मोबाइल सिम तक तोड़ दिया, लेकिन हिंसा नहीं रुकी।

रातभर चली पिटाई के बाद दोनों किसी तरह बचने के लिए तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचे, जहां से कथित तौर पर जान बचाने के लिए उन्होंने छलांग लगाई—जिसमें पुनीत की मौत हो गई।

मृतक के परिवार का दावा है कि यह पूरी घटना एक पूर्व नियोजित साजिश थी, जिसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।