रायपुर की स्पेशल कोर्ट में 12 नवंबर को बड़ी पेशी: सौरभ चंद्राकर मामले में ED की क्या है प्लानिंग?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 नवंबर 2026:
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिनों की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार (12 नवंबर) को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI के अधिकारी उसे दिल्ली से रायपुर ला सकते हैं।इस पेशी में सबसे अहम बात यह होगी कि CBI आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड मांगती है या नहीं। अगर CBI आगे की रिमांड नहीं मांगती है, तो ED अपने वारंट को लागू कराने के लिए कोर्ट में आवेदन पेश कर सकती है।

ad

ED दोबारा कर सकती है आवेदन

पिछली सुनवाई के दौरान ED ने सौरभ को वारंट पर गिरफ्तार करने और पूछताछ की अनुमति देने की मांग की थी। हालांकि, उस समय कोर्ट ने ED के आवेदन को समय से पहले (प्रीमैच्योर) दाखिल बताया था, क्योंकि CBI की रिमांड जारी थी। अब 12 नवंबर को CBI की 8 दिन की रिमांड पूरी हो रही है। ऐसे में ED के पास फिर से कोर्ट में आवेदन पेश करने का मौका होगा। अगर CBI आगे रिमांड नहीं मांगती है, तो ED अपने वारंट को लागू कराने के लिए आवेदन करेगी, जिससे सौरभ से पूछताछ में ED की एंट्री हो सकती है।

youtube

8 दिन की पूछताछ में इन पहलुओं की हुई जांच

CBI ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर सौरभ चंद्राकर को ओमान में पकड़ा था। 8 दिनों की रिमांड के दौरान CBI ने सौरभ से महादेव ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी को लेकर पूछताछ की है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सट्टे से जुटाई गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इस पूरे नेटवर्क में किन अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका थी।

2022 में दर्ज हुई थी पहली FIR

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में 30 मार्च 2022 को दुर्ग के मोहन नगर थाने में पहली FIR दर्ज हुई थी। इसके बाद ED ने 6 अक्टूबर 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की। मामले में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को मुख्य आरोपियों के तौर पर चिन्हित किया गया। CBI ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में केस दर्ज किया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी थीं, जिनमें से 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वहीं ED भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है और सौरभ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है।