पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
दिल्ली 17 फरवरी 2025.दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक अब मंगलवार को होगी। पार्टी सूत्रों ने रविवार यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक पहले यह बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर मंगलवार को तय किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा की जाएगी और फिर मंगलवार को विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को हो सकता है।
मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार-
1. प्रवेश वर्मा
2. विजेंद्र गुप्ता
3. सतीश उपाध्याय
4. पवन शर्मा
5. आशीष सूद
6. रेखा गुप्ता
7. शिखा राय
जो भी विधायक दल सदन का नेता चुना जाएगा, वही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। हालांकि यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसे लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्टता नहीं है। भाजपा पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। भाजपा ने शानदार जीत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया।
भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माने जाने वालों में प्रवेश वर्मा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को पराजित किया था। वह जाट बिरादरी से आते हैं।
ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी में कई नेताओं का मानना है कि राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह भाजपा नेतृत्व नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक पर दांव लगा सकता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थल को लेकर चर्चा जारी है। विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को की गयी थी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामलीला मैदान उन संभावित स्थलों में से एक है, जिन पर विचार किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्थल का दौरा किया है। सूत्रों ने बताया कि विचाराधीन अन्य स्थानों में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और यमुना नदी के किनारे का स्थान शामिल हैं। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीट पर जीत हासिल की थी।
WhatsApp Chat Theme: हर चैट में लगा सकेंगे अलग-अलग थीम; बस फॉलो करें ये स्टेप्स
