स्वतंत्र बोल
रायपुर 10 मार्च 2025. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में भव्य होली मिलन समारोह ‘रंग तरंग’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों से हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का माध्यम बना। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा एवं महानगर मंत्री प्रथम फूटाने शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
“होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे, एकता और भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। विद्यार्थी परिषद सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है।”
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और संगठन के इस प्रयास की सराहना की।होली मिलन का आयोजन भाग संयोजक आशीष सिन्हा और भाग मंत्री ओम साहू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सुजल, रामजी, प्रदीप, प्रवीण, भूषण एवं राष्ट्रीय कला मंच संयोजिका रुचिका गौतम का विशेष योगदान रहा।
बंद कराया डीजे, थाने में शिकायत-
विशवविद्यालय परिसर में एबीवीपी छात्रों के होली मिलन कार्यक्रम में डीजे बजाये जाने से नाराज उपकुलसचिव शैलेन्द्र पटेल ने साउंड सिस्टम बंद कराने सरस्वती नगर पुलिस थाने को पत्र लिखा डाला। जिससे बिफरे छात्रों ने हंगामा किया, उपकुलसचिव और छात्रों की तीखी बहस भी हुई और अंत में बंद किये गए डीजे को चालू किया गया। दरअसल उपकुलसचिव पटेल एबीवीपी छात्रों के होली मिलन मनाये जाने से नाराज थे और छात्रों एक अनुसार 8 मार्च को एक आदेश भी जारी किया था।


