EX सीएम के घर से में मिले 33 लाख: पूरे दिन जाँच पड़ताल के बाद देर शाम लौटी जाँच टीम, कांग्रेस ने खोला ED के खिलाफ मोर्चा.. कल पुतला दहन

स्वतंत्र बोल
रायपुर 10 मार्च 2025.  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से प्रदेश का राजनीतिक पारा हाई हो गया। सुबह ईडी टीम की भिलाई निवास पहुंचने की जानकारी होने पर भिलाई में भूपेश बघेल के घर के बाहर कार्यक्रताओ का जमावड़ा लगने लगा। इसका असर विधानसभा की कार्यवाही में दिखा। कोंग्रेसी सदस्यो ने प्रश्नकाल चलने नहीं दिया, गर्भगृह में जाकर जमकर नारेबाजी की। जिससे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कोंग्रेसी सदस्यों को निलंबित किया और बाहर जाने आदेशित किया। ऐसे में कांग्रेसी सदस्य गर्भगृह में बैठकर नारेबाजी की जिसके चलते प्रश्नकाल दस मिनट के लिए स्थगित हुआ।
उधर पूर्व सीएम बघेल के भिलाई निवास में राजधानी और दुर्ग संभाग के कोंग्रेसी नेताओ और कार्यकर्ताओ का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस और सीआरपीएफ जवानो से झड़प की खबरे रही।

घर से बरामद हुआ 33 लाख-

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर सुबाग 9 बजे शुरू हुआ जाँच पड़ताल देर शाम सात बजे समाप्त हुआ। पूरे दिन ईडी के अधिकारियो ने कई तरह की जांच की। बताते है कि जांच कोयला और शराब घोटाले से जुडी हुई है, देर शाम लौटी ईडी की टीम ने अपने साथ फाइलों का जखीरा ले गई। ईडी टीम के लौटने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में बताया कि ईडी से कुल 33 लाख रुपये नगद मिले, जो उनके संयुक्त परिवार के खेती, डेयरी, स्त्रीधन और कॅश इन हैंड के है। जिसका जवाब उनको देंगे।

बढ़ेगी मुश्किलें-

ईडी की टीम ने सोमवार देर शाम भूपेश बघेल के घर से लौट गई, पर माना जा रहा कि इसके बाद भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती है। इससे पहले ईडी की ताम चैतन्य बघेल से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। उधर पूर्व सीएम बघेल के घर जाँच पड़ताल के बाद कांग्रेस मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बीजेपी और ईडी का पुतला दहन करेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन ने सभी जिला अध्यक्षो के निर्देशित किया है।