स्वतंत्र बोल
रायपुर, 18 अप्रैल 2026: कोयला घोटाले में घिरे निलंबित आईएएस समीर विश्नोई की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम में हलचल मचा दी है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की जांच में लगभग 4 करोड़ रुपए की 9 नई अवैध अचल संपत्तियों का पता चला है, जिन्हें अब कोर्ट के आदेश पर अटैच कर दिया गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
एक-एक कर खुल रही ‘काली कमाई’ की परतें
जांच एजेंसियों के मुताबिक, समीर विश्नोई ने अपने परिवार के सदस्यों और विभिन्न फर्मों के नाम पर करोड़ों की संपत्तियां खड़ी कीं। यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
कोर्ट का सख्त आदेश, अब बिक्री पर पूरी तरह रोक
ईओडब्ल्यू द्वारा पेश आवेदन पर विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर ने इन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद अब इन सभी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक लग गई है।
पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में कार्रवाई कर चुका है और 5 अचल संपत्तियों को अटैच कर चुका है। लगातार हो रही इस कार्रवाई से साफ है कि जांच एजेंसियां अब इस मामले की गहराई तक पहुंच चुकी हैं।
घोटाले का दायरा बढ़ने के संकेत
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मामला अभी और बड़ा हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, अन्य आरोपियों और लोक सेवकों के खिलाफ भी संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया जारी है।
पहले भी जुड़ा रहा है बड़ा नाम
इससे पहले सौम्या चौरसिया के अवैध संपत्तियों पर भी इसी तरह की कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है, जिससे साफ है कि यह घोटाला कई बड़े चेहरों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है।
