Prayagraj MahaKumbh से लौट रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, आधा दर्जन लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Prayagraj MahaKumbh

स्वतंत्र बोल
बिहार, 21 फरवरी 2025
:
बिहार में भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा-मोहनिया हाईवे पर दुल्हिनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।सभी मृतक कार से प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर पटना लौट रहे थे।शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ad

Prayagraj MahaKumbh हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार से मृत लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में दंपती, उनकी दो बेटियां समेत छह लोग बताए जा रहे हैं।

youtube

Prayagraj MahaKumbh  बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी और चालक को झपकी आ गई थी, जिस वजह से वाहन ने पीछे से खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी गूंज कई सौ मीटर तक सुनाई दी।

Prayagraj MahaKumbh बता दें कि इससे पहले गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहा एक डॉक्टर का परिवार बक्सर में हादसे का शिकार हो गया था। कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटना-बक्सर नेशनल हाईवे-922 के नुआंव गांव के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार सवार डॉक्टर जितेंद्र कुमार केसरी की दूसरी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं हादसे में डॉक्टर, उनकी पहली पत्नी, बेटा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

साल 2060 में दुनिया का अंत हो जाएगा? जानिए इस बड़े वैज्ञानिक ने क्या की थी भविष्यवाणी