छात्रों की बढ़ी चिंता, बोर्ड और JEE Main की तारीखों पर ऐसा क्या हुआ? उठने लगी ये मांग 

Webp 2026 11 22T183935.447

स्वतंत्र बोल
रायपुर 22 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा और JEE Main 2027 सेशन-2 की संभावित तारीखें आसपास होने से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों की चिंता बढ़ गई है। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, JEE Main सेशन-2 की परीक्षा 2 से 7 अप्रैल के बीच हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल तक प्रस्तावित हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाओं के पेपर एक ही दिन पड़ने की आशंका है।

ad

3 अप्रैल को दोनों परीक्षाओं के पेपर होने की संभावना

मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को JEE Main और 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक ही दिन होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 5 अप्रैल को भौतिकी, 6 अप्रैल को कुछ व्यावसायिक विषयों और 7 अप्रैल को क्षेत्रीय भाषाओं की बोर्ड परीक्षाएं होने की जानकारी सामने आई है।

youtube

हालांकि, दोनों परीक्षाओं की तारीखों को लेकर अंतिम कार्यक्रम की पुष्टि होना बाकी है। संभावित शेड्यूल के आधार पर विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम में टकराव की आशंका जता रहे हैं।

बोर्ड परीक्षा के बीच JEE की तैयारी भी चुनौती

छात्रों की परेशानी सिर्फ एक दिन दो परीक्षाएं होने तक सीमित नहीं है। बोर्ड परीक्षा के दौरान JEE Main की तैयारी के लिए समय निकालना भी मुश्किल हो सकता है। लगातार पेपर होने से रिवीजन, मॉक टेस्ट और कमजोर विषयों पर अभ्यास करने का पर्याप्त समय नहीं मिलने की चिंता है।

वहीं, JEE Main देने के बाद बोर्ड के अगले पेपर की तैयारी करना भी विद्यार्थियों के लिए चुनौती बन सकता है। छात्रों को आशंका है कि लगातार परीक्षाओं के दबाव से उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

NTA और CGBSE से तारीखों में बदलाव की मांग

विद्यार्थियों का कहना है कि 12वीं बोर्ड और JEE Main दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम में पर्याप्त अंतर होना चाहिए, ताकि वे बिना अतिरिक्त दबाव के दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय आपसी समन्वय