मुंबई रायपुर फ्लाइट में सोनू निगम, यात्रियों की फरमाइश पर गया ये गाना, झूम उठे लोग

Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 11 21T081601.365

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 नवंबर 2026:
रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की मौजूदगी ने यात्रियों का सफर यादगार बना दिया। सिंगर को विमान में देखकर यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन निकाल लिए और उनके वीडियो बनाने लगे। इस दौरान यात्रियों की फरमाइश पर सोनू निगम ने कई सुपरहिट गाने भी गाए। फ्लाइट में उनके गानों से माहौल किसी कॉन्सर्ट जैसा हो गया। सोनू निगम ने यात्रियों के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान एयर होस्टेस भी उनके साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने इस पल का खूब आनंद लिया और वीडियो रिकॉर्ड किए।

ad

यात्रियों की फरमाइश पर गाए सुपरहिट गाने

सोनू निगम ने फ्लाइट में यात्रियों की फरमाइश पर ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’, ‘बिजुरिया’ और ‘कल हो न हो’ जैसे गाने गाए। उनके गानों पर यात्रियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कई लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। सोनू निगम ने फ्लाइट में यात्रियों की फरमाइश पर ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’, ‘बिजुरिया’ और ‘कल हो न हो’ जैसे गाने गाए। उनके गानों पर यात्रियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कई लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

youtube

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फ्लाइट में सोनू निगम के गाने गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने यात्रियों को खुशकिस्मत बताया। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि फ्लाइट में पूरा कॉन्सर्ट हो गया।

सोनू निगम के अचानक फ्लाइट में मिलने और यात्रियों की फरमाइश पर गाने गाने का यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है।