स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव और बारिश की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दूरभाष पर चर्चा की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने गृह मंत्री को प्रदेश की वर्तमान स्थिति और बारिश से उत्पन्न हालातों से विस्तार से अवगत कराया।
बाढ़ या जनहानि की कोई सूचना नहीं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह मंत्री को बताया कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक राज्य में कहीं से भी बाढ़ की स्थिति या किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना सामने नहीं आई है। राज्य सरकार जमीनी स्तर पर स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी फोन पर चर्चा कर चक्रवात के हालातों की समीक्षा की है। उन्होंने प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर سے हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार की तरफ से सहायता के आश्वासन के लिए गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके तहत संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के बीच पूरा समन्वय बनाकर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।


