स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 अक्टूबर 2026: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग की चेतावनी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 30 अक्टूबर को प्रदेश के छह जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
दुर्ग, कबीरधाम, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में 30 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों ने कलेक्टरों के अनुमोदन के बाद अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
इन 6 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
30 अक्टूबर को जिन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, उनमें दुर्ग, कबीरधाम, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती शामिल हैं। भारी बारिश की संभावना और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
बारिश से धान की फसल को नुकसान
प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण किसानों की खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।


