न्यू सीमापुरी में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, जानिए मलबे से शव मिलने के बाद क्या बोले अधिकारी

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 8 अक्टूबर 2026:
पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार को ढही चार मंजिला इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. गुरुवार को एनडीआरएफ और राहत टीमों के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक और शव बरामद किया गया. घटना के बाद से मौके पर लगातार राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

ad

मलबे में अभी 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका

हादसे के बाद बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, मलबे के नीचे अभी भी 2 से 3 लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है. इससे पहले बुधवार को हादसे के तुरंत बाद 3 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी. मृतकों में करीब 12 साल की एक बच्ची और 21 साल की गर्भवती महिला गुलफ्शा शामिल थीं, जबकि तीसरे मृत बच्चे की पहचान नहीं हो सकी थी.

youtube

8 लोग घायल, राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती

इस दर्दनाक दुर्घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. रेस्क्यू टीम ने मलबे से निकालकर सभी घायलों को तुरंत ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है.

क्या भूकंप की वजह से गिरी इमारत?

हादसे के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों ने एमसीडी अधिकारियों को बताया कि इलाके में एक दिन पहले आए भूकंप के बाद इमारत में बड़ी दरारें आ गई थीं. स्थानीय लोगों का दावा है कि दरारें देखने के बाद इमारत का मालिक इसे खाली कराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है.