22 साल की छात्रा पर एसिड अटैक: चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग, जानिए मौके पर क्या हुआ?

IMG 20261005 WA0044 copy 1250x675

स्वतंत्र बोल
बालोद 5 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के बालोद में सोमवार को 22 साल की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी में एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया। हमले में छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा, चेहरा और आंख झुलस गई। तेज जलन से वह चीखने लगी। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ad

लाइब्रेरी से घर लौट रही थी छात्रा

छात्रा आमापारा स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गई थी। पढ़ाई के बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी में एक युवक ने उस पर अचानक एसिड फेंक दिया।

youtube

हमले के बाद छात्रा तेज जलन से चीखने लगी। आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और उसे इलाज के लिए बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया।

चेहरा और आंख झुलसे, रायपुर रेफर

एसिड हमले में छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा झुलस गया। उसके चेहरे और आंख पर भी गंभीर असर हुआ है। जिला अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज रायपुर में चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसके पिता पुलिस विभाग में पदस्थ बताए जा रहे हैं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके से जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे वजह क्या थी और आरोपी की पहचान कौन है। फिलहाल हमले का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।