अंतिम संस्कार पर बवाल! जानिए एक घंटे की बैठक के बाद परिवार ने क्यों बदला फैसला

Untitled

स्वतंत्र बोल
धमतरी/रायपुर 5 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रूद्री थाना क्षेत्र स्थित भटगांव में 4 अक्टूबर को एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ईसाई धर्म अपना चुके परिवार की 28 वर्षीया सरस्वती ध्रुव की मौत के बाद जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन की बात कहकर विरोध शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक चली ग्रामीणों की बैठक और समझाइश के बाद परिवार ने पुनः हिंदू धर्म और समाज के रीति-रिवाजों को मानने की सहमति जताई। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार हिंदू परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया।

ad

4 साल पहले अपनाया था ईसाई धर्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भटगांव निवासी सुरेश ध्रुव (35) ने करीब चार साल पहले अपनी इच्छा से ईसाई धर्म अपना लिया था। 4 अक्टूबर को उनकी पत्नी सरस्वती ध्रुव की बीमारी या अन्य कारणों से मौत हो गई। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था। इसी दौरान गांव में विरोध की स्थिति बन गई और समाज के लोगों ने अंतिम संस्कार रोक दिया।

youtube

बैठक में बुलाई गई वीएचपी, दी गई समझाइश

गांव में तनाव बढ़ता देख ग्रामीणों ने आपात बैठक बुलाई। मामले को सुलझाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल को भी मौके पर बुलाया गया। बैठक में संदीप अग्रवाल और ग्रामीणों ने परिवार से बातचीत की। काफी देर तक चली चर्चा के बाद सुरेश ध्रुव ने बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म में वापस लौटने और समाज के नियमों का पालन करने की बात स्वीकार की।

गंगाजल और तिलक लगाकर समाज में वापसी

सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने सुरेश ध्रुव और उनके परिवार के सदस्यों को तिलक लगाया, गंगाजल से स्नान कराया और गंगाजल पिलाकर पुन: समाज में शामिल किया। इसके बाद मृतका सरस्वती ध्रुव का अंतिम संस्कार पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया गया। बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से परिवार से एक लिखित सहमति पत्र भी लिया गया है, जिसमें सुरेश ने स्वेच्छा से धर्म वापसी की बात कही है।

रायपुर में धर्मांतरण के आरोप में 3 महिलाएं गिरफ्तार

दूसरी ओर, राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में प्रार्थना सभा के जरिए कथित तौर पर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन महिलाओं—लक्ष्मी निषाद, सुरेखा और सुषमा कौशिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। खमतराई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में पेश कर दिया है।