50 हजार की रिश्वत, 91 लाख की संपत्ति!

Ff5a901d 148c 47b5 b0c3 35176bc941d71786953625330

स्वतंत्र बोल
भिलाई 17 अगस्त 2026 रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार SECR भिलाई के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (DME) अनमोल उईके और कथित बिचौलिए को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI ने दोनों को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इससे पहले कोर्ट ने चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था।

ad

CBI के मुताबिक, रेलवे ठेकेदार के लंबित बिल पास कराने और नया ठेका दिलाने के बदले DME ने पहले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा 1 लाख रुपये में तय हुआ। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये देने की बात हुई।

youtube

ठेकेदार की शिकायत पर CBI ने ट्रैप की कार्रवाई की। केमिकल लगे नोटों के साथ भेजे गए शिकायतकर्ता से अधिकारी ने कथित तौर पर बिचौलिए के जरिए 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद CBI ने दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद CBI ने भिलाई के पीपी यार्ड कार्यालय समेत रायपुर और राजनांदगांव के ठिकानों पर तलाशी ली। जांच में करीब 91 लाख रुपये की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है, जिसमें लगभग 77 लाख रुपये नकद और 14 लाख रुपये के जेवर शामिल हैं। कई दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।

अब CBI बरामद नकदी और जेवर के स्रोत के साथ-साथ रिश्वत से जुड़े दूसरे लेन-देन की भी जांच कर रही है। आज की कोर्ट पेशी में CBI आगे की रिमांड की मांग कर सकती है।