स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को बीजेपी विधायक धरम लाल कौशिक ने भारतमाला प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया. उन्होंने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है. उन्होंने आगे कहा बिलासपुर संभाग में भी बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. मामले में अभी छोटे लोगों की गिरफ्तारी हुई है. बड़े लोगों के ऊपर कार्रवाई नहीं हो रही है. जिसपर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि EOW जाँच कर रही है. उन्होंने आगे कहा राज्य की जाँच एजेंसी सक्षम है.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |

बीजेपी विधायक ने सदन में आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रॉपर्टी डिलिंग का कार्य करने वाले दलालों एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर 1 जमीन को राजस्व अभिलेखों में कूटरचना, अविधिक रूप से दर्ज नामातांरण, बटवारा कर फर्जी तरीके से 6-10 लोगों के नाम दर्ज कर शासन को करोड़ो रुपए का चुना लगाया है. उन्होंने आगे कहा भारतमाला प्रोजेक्ट मामले में जिन लोगों की जमीनें नहीं थी, उन्हें भी कागजों में भूस्वामी बताकर करोड़ों रुपए का बंदरबाट किया गया है.

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि इन घोटालों में उच्च पदस्थ अधिकारियों के द्वारा भी अपने मातहत अधिकारी – कर्मचारियों से नियम विरूद्ध दबाव बनाकर कर भी इन अनियमितता को कराया है. प्रदेश में लगभग सभी निजी भूमि के भू-अर्जन प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए. इस पर उच्च स्तरीय जांच न होने के कारण प्रदेश की जनता के मन में आक्रोश है.

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब में कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए गए भूमि अर्जन के मुआवजा निर्धारण एवं वितरण में अनियमितता किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इन पर कार्यवाही करते हुए संभागायुक्तों के माध्यम से दल गठित करके संपूर्ण भूमि अर्जन की जाँच कराई जा रही है, जो कि प्रक्रियाधीन है. इसके साथ अनियमितता में शासकीय कर्मचारियों के साथ निजी व्यक्तियों की भी संलिप्तता पाए जाने पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण-एन्टी करप्शन ब्यूरो से जाँच कराई जा रही है.
