शादी के 6 महीने बाद ही फंदे पर लटकी मिली लाश, न सुसाइड नोट न कोई सुराग, आखिर ऐसा क्या बदला?

1200 675 22636530 thumbnail 16x9 lbfj aspera

स्वतंत्र बोल
धमतरी 2 अक्टूबर 2026 :
 जिले के भखारा नगर पंचायत में 25 वर्षीय नवविवाहिता काजल पाल की मौत का मामला सामने आया है। शादी के करीब 6 महीने बाद काजल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। घटना भखारा थाना क्षेत्र की है। मौत की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ad

बताया जा रहा है कि काजल की शादी भखारा के एक युवक से करीब 6 महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उसकी मौत से परिवार और आसपास के लोग सकते में हैं।

youtube

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

दोनों परिवारों और पड़ोसियों से पूछताछ

पुलिस घटना को लेकर दोनों परिवारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शादी के छह महीनों में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद काजल की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण से जुड़े अहम तथ्य सामने आने की संभावना है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।