Toyota Vellfire और Mercedes को टक्कर देने आ रहा नया ब्रांड, जानिए किस कंपनी ने जारी किया टीजर

6abf4d3467994 denza z9 gt 022035257 16x9

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 2026 :
भारतीय बाजार में जल्द एक नया कार ब्रांड देखने को मिलेगा। BYD के लग्जरी ब्रांड Denza ने भारत में अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है। कंपनी ने अपना पहला टीजर जारी किया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि Denza भारत में अपनी शुरुआत किस कार से करेगी। Denza, BYD का लग्जरी ब्रांड है। कंपनी भारत में अपने मौजूदा मॉडल्स से ज्यादा प्रीमियम अनुभव देने वाली कारें पेश करेगी।

ad

पहली कार कौन-सी होगी?

Denza ने टीजर में किसी खास कार को पेश नहीं किया है। कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि उसकी पहली कार भारत में कब लॉन्च होगी। ऐसे में पहली कार को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

youtube

हालांकि Denza के दो मॉडल्स की चर्चा काफी ज्यादा है। इनमें Denza D9 और Denza Z9 GT शामिल हैं। D9 एक लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है, जबकि Z9 GT हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक फास्टबैक है।

दोनों कारों को शुरुआत में भारत लाए जाने की चर्चा है। ये कारें CBU यानी Completely Built-Up Unit के रूप में आएंगी। इन्हें Denza के एक्सक्लूसिव शोरूम से बेचा जाएगा।

Denza की ये गाड़ियां BYD की मौजूदा रेंज से ज्यादा कीमत पर आएंगी और ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस ऑफर करेंगी।

Denza D9 में क्या होगा खास?

Denza D9 एक प्रीमियम 7-सीटर MPV होगी। इसका मुकाबला MG M9, Mercedes-Benz V-Class, Toyota Vellfire और Lexus LM जैसी कारों से होगा।

कार की लंबाई 5,250 MM, चौड़ाई 1,960 MM और ऊंचाई 1,920 MM होगी। इसका व्हीलबेस 3,110 MM होगा।

एक्सटीरियर की बात करें तो D9 में मॉडर्न और एलिगेंट डिजाइन मिलेगा। इसमें मोशन फ्रंट ग्रिल और फुल-विड्थ टेल लाइट्स दी जाएंगी।

कार में पावर्ड बायडायरेक्शनल स्लाइडिंग डोर्स, सॉफ्ट-क्लोजिंग डोर्स और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। इसके अलावा 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी होंगे।