मिरर छत्तीसगढ़ के संचालक पर अपराध दर्ज, हिन्दू संगठनों ने कराया FIR

स्वतंत्र बोल
रायपुर 23 अगस्त 2025. राजधानी में हिन्दू संगठनों बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् ने तेलीबांधा पुलिस थाने में यूट्यूब चैनल मिरर छत्तीसगढ़ के संचालक पर अपराध दर्ज कराया है। हिन्दू संगठनों के अनुसार ने यूट्यूब चैनल मिरर छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार बजरंगदल, विश्वहिंदू परिषद के खिलाफ लगातार भ्रामक खबरे सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यक्रताओ की छवि ख़राब करने का काम यूट्यूब चैनल मिरर छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा था, जिससे नाराज हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने तेलीबांधा थाने का घेराव करते हुए यूट्यूब चैनल मिरर छत्तीसगढ़ के संचालक पर अपराध दर्ज कराते हुए उसे बैन करने की मांग की, जिस पर तेलीबांधा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 351(4) और भारतीय न्याय संहिता 299 में FIR दर्ज हुआ है।

ad

बजरंगदल के रवि वाधवानी ने कहा मिरर छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल हिन्दू धर्म को बदनाम करने का काम कर रहा है, ऐसे चैनलों की वजह से समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम की भावना खराब होती है। सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए मिरर छत्तीसगढ़ को बैन करने की मांग की है।

youtube

सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर महिला व्याख्याता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, आरोपी गिरफ्तार