क्या इतनी तेज थी रफ्तार? टक्कर के बाद 30 मीटर उछलकर पलटा ट्रैक्टर, 3 की मौत

Accident 1 1 3 4

स्वतंत्र बोल
महासमुंद 30 सितम्बर 2026:
नेशनल हाईवे-53 पर कांपा गांव के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। शेरे पंजाब ढाबे के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार रामेश्वर साहू (32) और सुमित कुमार रात्रे (21) की मौके पर मौत हो गई। राहुल बंजारे (24) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोवर्धन यादव (24) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

ad

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सड़क से उछलकर करीब 30 मीटर दूर जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

youtube

दो युवकों की मौके पर मौत

हादसे में रामेश्वर साहू और सुमित कुमार रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल बंजारे और गोवर्धन यादव गंभीर रूप से घायल हुए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान राहुल बंजारे ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल गोवर्धन यादव का उपचार जारी है।

सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा

थाना प्रभारी विनोद कश्यप के अनुसार, तुमगांव के कांपा गांव निवासी चारों युवक ट्रैक्टर क्रमांक CG-04 NA-9789 से बिरकोनी जा रहे थे।

सुबह करीब 6 बजे ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेरे पंजाब ढाबे के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।