15 सितंबर को परिवार के साथ मनाया था जश्न, अब 14 नवंबर को ललित मोदी ने किस बात का किया सार्वजनिक ऐलान?

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 15 नवंबर 2026:
पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है। ललित मोदी ने ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने के बाद सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की और कहा कि उन्हें ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है।

ad

ऑक्सफोर्ड यूनियन में साझा की जानकारी

ललित मोदी ने 14 नवंबर 2026 को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एक गर्व का पल। एक नया अध्याय। आज मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने सबके सामने अपने जीवन की एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत उपलब्धि साझा की। मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है।” उन्होंने आगे बताया कि 15 सितंबर 2026 को अपने परिवार और दोस्तों के बीच उन्होंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया था, जो समारोह हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।

youtube

ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य: ललित मोदी

अपने बयान में ललित मोदी ने यूनाइटेड किंगडम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश कई सालों से उनका घर रहा है। उन्होंने लिखा, “ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य और एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ स्वीकार करता हूं। मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं, जिसे मैं गर्व से अपना घर कहता हूं।” उन्होंने इस सफर में साथ देने के लिए परिवार, दोस्तों और ऑक्सफोर्ड यूनियन का आभार जताया। साथ ही किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर इस पल को साझा करने को बेहद खास बताया।

साल 2010 में भारत छोड़कर भागे थे ललित मोदी

गौरतलब है कि ललित मोदी साल 2010 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे। साल 2010 में उनके खिलाफ IPL से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामलों की जांच शुरू हुई थी, जिसके बाद उन्होंने देश छोड़ दिया था और तब से वे लंदन में रह रहे हैं। इससे पहले शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर से जुड़े एक पुराने मामले को लेकर भी ललित मोदी का नाम चर्चा में रहा था।