गादी आइजनकोट से मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने क्यों उठाई एकता सरकार की मांग?

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 15 नवंबर 2026:
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर फिर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान से मिलने वाले खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने का समय आ गया है। शनिवार को नई सरकार के गठन को लेकर दिए भाषण में नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि ईरान एक बार फिर अपना परमाणु कार्यक्रम शुरू करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मौजूदा हालात में इजराइल में राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने की जरूरत भी बताई।

ad

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की सरकार इजराइल को खत्म करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरानी सरकार अपने ही हजारों नागरिकों की हत्या कर चुकी है। ऐसे में वह इजराइल के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान ने यूरेनियम का दोबारा संवर्धन शुरू किया और परमाणु हथियार बनाने की कोशिश तेज की तो इजराइल के लिए खतरा बढ़ जाएगा। नेतन्याहू के मुताबिक, इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म करना जरूरी है।

youtube

आइजनकोट से मुलाकात के बाद एकता सरकार की मांग

नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को विपक्षी नेता गादी आइजनकोट से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में इजराइल के प्रमुख राजनीतिक दलों को मिलाकर राष्ट्रीय एकता की सरकार बननी चाहिए। दरअसल, पिछले महीने हुए चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और उसके सहयोगी दलों को संसद की 120 सीटों में से 53 सीटें मिली थीं। इजराइल में सरकार बनाने के लिए कम से कम 61 सीटों का समर्थन जरूरी है। वहीं, आइजनकोट की याशर पार्टी और उसके सहयोगियों को 48 सीटें मिलीं। अरब पार्टियों के गठबंधन के खाते में 19 सीटें आईं। इस चुनावी गणित के चलते नेतन्याहू के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती है। वह चाहते हैं कि आइजनकोट उनके साथ समझौता करें, ताकि अरब पार्टियों के समर्थन के बिना सरकार बनाई जा सके।

अरब पार्टियों के साथ गठबंधन का विरोध

नेतन्याहू ने सवाल उठाया कि आइजनकोट अरब पार्टियों के साथ मिलकर सरकार क्यों बनाना चाहते हैं। उन्होंने ऐसी सरकार को कमजोर और खतरनाक बताया। नेतन्याहू ने अरब पार्टियों पर चुनाव चुराने का आरोप लगाया और उन्हें आतंकवाद का समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि छोटी सरकार या अरब पार्टियों के समर्थन से चलने वाली सरकार ईरान से मिलने वाले खतरे का मुकाबला नहीं कर पाएगी।

ईरान के खतरे से निपटने के लिए एकता सरकार पर जोर

नेतन्याहू के मुताबिक, राष्ट्रीय एकता की सरकार ही ईरान से जुड़े खतरे का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार इजराइल की सुरक्षा आने वाले कई सालों तक सुनिश्चित कर सकती है। इस तरह नेतन्याहू ने अपने भाषण में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंता जताने के साथ ही इजराइल में सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों से साथ आने की अपील की।