स्वतंत्र बोल बालोद 20 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने इलेक्ट्रिक वाहनों की डीलरशिप दिलाने और 100 प्रतिशत कैशबैक का झांसा देकर 31.80 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सनौद थाना पुलिस ने आरोपी लोकेश द्विवेदी को बिलासपुर और पुरुषोत्तम साहू को सारंगढ़ से पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 19 सितंबर 2026 को उन्हें बालोद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
5 मई 2026 को पीड़ित ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, ग्राम भानपुरी निवासी मनीष कुमार साहू ने 5 मई 2026 को थाना सनौद में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में ‘CBK EV MOTORS / CBK SERVICE CENTER’ रायपुर के अधिकारियों पर ठगी के गंभीर आरोप लगाए गए थे। पीड़ित ने कंपनी के CEO नंदकिशोर साहू, MD लोकेश द्विवेदी और CMD पुरुषोत्तम साहू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी, स्कूल वैन, लोडर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डीलरशिप पर 100 प्रतिशत कैशबैक का लालच दिया था।
अलग-अलग किश्तों में ऐंठे 31.80 लाख रुपये
प्रार्थी के मुताबिक, डीलरशिप के लिए शुरुआती तौर पर 10 लाख रुपये जमा कराने के बाद कंपनी ने प्रमाण पत्र जारी किया था। इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटी और इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराने के नाम पर 20-20 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। प्रार्थी ने कंपनी के दिए बैंक खातों में 30 मई 2024 से अलग-अलग किश्तों में कुल 31 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
वाहन वापस ले गई कंपनी, चेक भी हुए


