स्वतंत्र बोल
इंदौर 20 सितंबर 2026 : मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के युवा संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। कार्यक्रम के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी के हाव-भाव, उनके बोलने के अंदाज, विदेशी भाषणों और हाल ही में एक रैली में बुजुर्ग महिला के साथ हुई बातचीत की नकल उतारी। इस मिमिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
इंदौर के मंच पर कॉमेडियन का एक्ट और राहुल गांधी का जवाब
छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी की आवाज और बोलने के अंदाज की मिमिक्री की। कॉमेडियन ने विदेशी नेताओं से प्रधानमंत्री की मुलाकात का जिक्र करते हुए बार-बार “माई फ्रेंड, हाउ आर यू?” कहा। इस पर मंच पर मौजूद राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया- “आई एम फाइन, हाउ आर यू, मोदी जी?”
सिक्का-ट्रिक, बुजुर्ग महिला और AI समिट पर कटाक्ष
एक्ट के दौरान हाल ही में पीएम मोदी की एक जनसभा में एक बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मंगवाने की घटना और पीएम की सिक्का-ट्रिक का जिक्र करते हुए व्यंग्य कसा गया। इसके अलावा, मिमिक्री के दौरान AI समिट के गलगोटिया विवाद और भारत की विदेश नीति पर भी कटाक्ष किया गया।
बीजेपी का पलटवार: ‘संस्कार और दिखावे की राजनीति का फर्क’
वीडियो वायरल होते ही बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एक तरफ पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग मां को सम्मान और अपनापन दिया, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मजाक उड़ाया। यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में। जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहां राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है?”
एक तरफ़ पीएम मोदी ने एक बुज़ुर्ग माँ को सम्मान और अपनापन दिया, दूसरी तरफ़ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मज़ाक उड़ाया।
यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में। जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहाँ राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है?… pic.twitter.com/wLMXVReASY
— BJP (@BJP4India) September 19, 2026


