छत्तीसगढ़ की बेटी की बड़ी उड़ान, सुप्रीम कोर्ट में सौम्या राठौर बनी लीगल असिस्टेंट..

WhatsApp Image 2026 08 21 at 7.36.58 PM

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 अगस्त 2026.  मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ की बेटी सौम्या राठौर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सौम्या का चयन  सुप्रीम कोर्ट, में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति चंद्रशेखर की कोर्ट में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। सौम्या संयुक्त संचालक जनसंपर्क विभाग धनंजय राठौर और आकाशवाणी में कम्पीयर रोशनी राठौर की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ रायपुर और छत्तीसगढ़ में भी खुशी का माहौल है।

ad

सौम्या ने MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान हासिल किया था, इसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित सरकारी लॉ कॉलेज से कानूनी विज्ञान और एलएल.बी. की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की लीगल असिस्टेंट परीक्षा में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। मार्च 2026 में उनका चयन हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट के रूप में हुआ और उन्होंने न्यायमूर्ति एन.के. चंद्रवंशी की कोर्ट में काम शुरू किया। अब सुप्रीम कोर्ट में चयन के साथ सौम्या ने अपने कानूनी करियर में एक और महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

youtube