स्वतंत्र बोल
बीजापुर 18 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 50 बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए हैं। जवानों को यह सामग्री उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल में सर्चिंग के दौरान मिली। नक्सलियों ने इसे पहले से छिपाकर रखा था। मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली और पामेड़ की पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था।
संदिग्ध स्थानों की तलाशी में मिला डंप
अभियान के दौरान जवानों ने पुजारीकांकेर जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की। इसके बाद उन जगहों पर सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा पहले छिपाकर रखे गए डंप से 50 BGL सेल बरामद हुए। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इलाके में सर्चिंग जारी
सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है। जवान इलाके में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं।


